World's Most Dangerous Prison, Jaha Se Bhagna Maut Ko Dawat Dena He ( Sea of Hell Movie Explained
FilmStoryA · 5,698 words · 28 min read · HI

Below is the complete, readable transcript of World's Most Dangerous Prison, Jaha Se Bhagna Maut Ko Dawat Dena He ( Sea of Hell Movie Explained by FilmStoryA on YouTube. Read the full text, copy any part you need, or generate a transcript for any video with our free tool.
कहानी की शुरुआत दुनिया की सबसे खौफनाक जेल से होती है। यह जेल एक ऐसी सुनसान जगह पर बनी हुई थी जहां दूर-दूर तक सिर्फ मौत का सन्नाटा था। लेकिन सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह थी कि इस जेल में कोई दीवार या बॉर्डर नहीं थी। अगर कोई कैदी यहां से भागने की कोशिश भी करता तो
गार्ड्स उसे रोकने की कोई कोशिश ही नहीं करते थे। क्योंकि पूरी जेल के बाहर जमीन के नीचे बहुत सारी माइंस बिछी हुई थी। यह माइंस इतनी सफाई से छिपाई गई थी कि कोई इन्हें देख ही नहीं सकता था। जैसे ही किसी कैदी का पैर वहां पड़ता, एक जोरदार धमाका होता और उसकी वहीं मौत हो जाती थी। इसी
खौफ की वजह से कोई भी वहां से भागने की हिम्मत नहीं करता था। इसके बाद कहानी कुछ दिन पीछे जाती है। जहां हम माइकल नाम के एक लड़के को देखते हैं जो अपनी शादी की खुशी में दोस्तों के साथ साउथ अमेरिका में पार्टी करने आया था। वहां उन सब ने जमकर मजे किए। लेकिन अगली सुबह जब वह सब
एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे। तभी माइकल की नजर रायन पर पड़ी। वह चुपचाप अपनी जेब में कुछ छिपा रहा था जो असल में ड्रग्स था। रायन बड़ी ही चालाकी से एयरपोर्ट की सारी सिक्योरिटी को धोखा देकर उस जहर को अंदर ले आया था। यह देखकर माइकल और बाकी दोस्त बुरी तरह डर गए थे कि
अगर चेकिंग में वह पकड़े गए तो सीधा जेल जाएंगे। इसी खौफ के बीच उनका एक और दोस्त ग्रेग अपना पेट पकड़े वाशरूम से बाहर आया। उसकी हालत देखकर ही लग रहा था कि वह बहुत ज्यादा दर्द में है। इससे पहले कि कोई उससे कुछ पूछता ग्रेग सीधा जमीन पर गिर पड़ा और अगले ही पल उसके मुंह से एक अजीब
सा लिक्विड बाहर निकलने लगा था। तभी वहां गार्ड्स कुत्ते के साथ पहुंच जाते हैं। वह कुत्ता ग्रेग के पास जाकर भौंकने लगता है। इससे गार्ड्स को शक हो जाता है और वह तुरंत उन सभी को पकड़ कर इंटेरोगेशन रूम में ले जाते हैं। वहां गार्ड्स उन्हें बताते हैं कि ग्रेग ने ड्रग्स की तस्करी
Transcribe another video
Paste any YouTube, Instagram or TikTok link to get a free transcript.