How To Stop Wasting Time | Book Summary in hindi | Audiobook
Book Brisk · 5,345 words · 27 min read · HI

Below is the complete, readable transcript of How To Stop Wasting Time | Book Summary in hindi | Audiobook by Book Brisk on YouTube. Read the full text, copy any part you need, or generate a transcript for any video with our free tool.
नमस्कार दोस्तों जरा सोचिए अगर आज आपको कोई यह कहे कि आपके पास जितना पैसा है वह आप कल दोबारा कमा सकते हो लेकिन जो 24 घंटे आज आपके पास हैं वह अगर निकल गए तो क्या आप उन्हें कभी दोबारा वापस ला पाओगे? सच यही है कि दुनिया की सबसे कीमती दौलत सोना, चांदी या नोटों की गड्डियां नहीं
है। असली दौलत है समय। और हैरानी की बात यह है कि इंसान इसी सबसे कीमती चीज को सबसे ज्यादा बर्बाद करता है। कभी घंटों मोबाइल स्क्रॉल करते हुए कभी किसी काम को टालते तो कभी बेवजह की बातों में हम रोज अपने जीवन का अनमोल हिस्सा खोते जाते हैं। और सबसे बड़ा धोखा यह है कि हमें लगता है
अरे कोई बात नहीं अभी तो बहुत वक्त पड़ा है। लेकिन हकीकत यह है कि वक्त कभी इंतजार नहीं करता। वह चुपचाप फिसलता जाता है और जब हमें होश आता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। सोचिए अगर आप अपने एक दिन का भी सही इस्तेमाल करना सीख जाए तो आपकी जिंदगी कैसे बदल सकती है? आपकी
प्रोडक्टिविटी, आपका करियर, आपका पैसा और यहां तक कि आपके रिश्ते सब कुछ कई गुना बेहतर हो सकता है। और यही वजह है कि इस पूरी ऑडियो बुक समरी में हम जानेंगे समय बर्बाद करना कैसे रोके। कौन सी आदतें हमारी जिंदगी से वक्त चुराती हैं? कैसे छोटी-छोटी स्ट्रेटजीस आपकी एफिशिएंसी बढ़ा सकती हैं और कैसे आप एक पर्पसफुल और
डिसिप्लिंड लाइफ जी सकते हैं। तो अगर आप भी अपनी जिंदगी में बदलाव चाहते हैं अगर आप भी यह सीखना चाहते हैं कि अपने समय को कैसे सबसे बड़े हथियार की तरह इस्तेमाल किया जाए तो इस वीडियो के साथ आखिर तक बने रहिए क्योंकि आज के बाद आपका नजरिया बदलने वाला है। और हां, शुरू करने से पहले नीचे
कमेंट में सिर्फ इतना लिखो। मैं अपना समय बचाऊंगा। मैं चाहता हूं कि हर कोई ईमानदारी से यह लिखे ताकि हम सब मिलकर सीख सकें और बदल सकें। चैप्टर वन समय की असली कीमत। समय यह शब्द जितना छोटा है, इसका महत्व उतना ही बड़ा है। हर इंसान के पास रोज 24 घंटे ही होते हैं। ना कम ना
Transcribe another video
Paste any YouTube, Instagram or TikTok link to get a free transcript.